Indian Railway main logo Welcome to Indian Railways
खोज :  
Increase Font size Normal Font Decrease Font size
View Content in English
National Emblem of India

यात्री तथा फ्रेट सेवा

मुंबई उप नगरिया रेल

समाचार एवं अद्यतन

निविदाएं

परिचय

हमसे संपर्क करें



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
जन संपर्क


जनसम्पर्क

जनसम्पर्क विभाग रेलवे की जननीति एवं इससे सम्बंधित सूचनाओं का प्रचार-प्रसार विशिष्ट रूप से संचार माध्यमों द्वारा करती है। जनसम्पर्क विभाग विभिन्न गतिविधियों द्वारा जनता से सम्पर्क स्थापित करती है, जिसमें प्रेस विज्ञप्ति, संवाददाता सम्मेलन, पुस्तकें, बैनर, पोस्टर, फोटो, विज्ञापन, ऑडियो विजुअल प्रचार, सिनेमा स्लाइड्स, विरासत दीर्घा, एसएमएस अभियान, वेबसाइट इत्यादि माध्यम शामिल हैं।

भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर के साथ ही साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी जनसम्पर्क प्रणालीको स्थापित किया गया है।

जनसम्पर्क विभाग के कार्य

1.रेल सम्बंधी तथ्यपरक सूचनाओं को शीघ्र एवं समय से जनता तक पहुँचाना।

2.पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों को समायोजित कर विशेष लेख के रूप में प्रेस विज्ञप्तियाँ तैयार करते हुए विभिन्न समाचार पत्रों को प्रेषित करना।

3.विज्ञापनों तथा रेडियो जिंगल इत्यादि के द्वारा सामाजिक जागरूकता से सम्बंधित सूचनाएँ जारी करना।

4.मंत्री द्वारा परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम/नई सेवाओं की शुरुआत आदि के दौरान इवेंट प्रबंधन का कार्य।

5.विभिन्न अवसरों यथा रेल सप्ताह, हिंदी दिवस आदि पर प्रदर्शनी का आयोजन।

6.विरासत का संकलन एवं संरक्षण।

7.पश्चिम रेलवे की वेबसाइट का प्रबंधन।

8.प्रकाशन: जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न प्रकाशनों यथा गृह पत्रिका, ब्रोशर, पुस्तकें आदि की डिज़ाइनिंग एवं प्रकाशन का कार्य।

9.विभिन्न विभागों से प्राप्त निविदा विज्ञापनों को रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार डीएवीपी मान्यताप्राप्त प्रकाशनों द्वारा जारी करना।

 

जनसम्पर्क अधिकारियों की सम्पर्क सूची

नाम

पदनाम

टेलीफोन

कार्य एवं जिम्मेदारी

शरत चंद्रायन

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

022-22002590

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता हैं तथा पूरे जनसम्पर्क विभाग के प्रभारी हैं।

गजानन महतपुरकर

जनसम्पर्क अधिकारी (क्षेत्रीय प्रचार)

022-22091971

आप मुख्यतः निविदा सम्बंधी विज्ञापनों को रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार डीएवीपी मान्यताप्राप्त दैनिक समाचार पत्रों में जारी करवाने का कार्य करते हैं। आप प्रदर्शनी आयोजित करने हेतु विभिन्न कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करते हैं तथा पश्चिम रेलवे की गृह पत्रिका रेल दर्पण के प्रकाशन में वरिष्ठ कार्यकारी सम्पादक का कार्य भी देखते हैं। आप पश्चिम रेलवे के प्रचार में भी सहयोग करते हैं।

सी. एन. के. डेविड

जनसम्पर्क अधिकारी (प्रेस)

022-22069214

आप प्रेस, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं समाचार एजेंसियों से अच्छा सम्पर्क बनाये रखते हैं। आप विभिन्न परियाजनाओं के अंतर्गत सम्मिलित तथ्यों, कार्यक्रमों, उत्सवों इत्यादि से सम्बंधित समाचारों का संकलन करके प्रेस विज्ञप्तियाँ तैयार कर उन्हें जारी करते हैं। आप विभिन्न माध्यमों द्वारा रेलवे से सम्बंधित सटीक सूचनाएँ समय से जारी करते हैं। आप सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ जनोपयोगी सूचनाएँ जैसे कि नई ट्रेनें, विशेष ट्रेनें इत्यादि की सूचनाएँ तैयार कर उन्हें जारी करते हैं।

एच मोहता

जनसम्पर्क अधिकारी (प्रशासन)

022-22091970

आप जनसम्पर्क विभाग कार्यालय के साथ-साथ फोटोग्राफी विभाग के कर्मचारियों के प्रशासन के नियंत्रण का कार्य करते हैं। आप पश्चिम रेलवे के वेबसाइट के प्रभारी हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रधान कार्यालय स्तर पर नवनिर्मित जन सूचना कक्षके सुप्रवाही कार्य के लिए आप जनसम्पर्क विभाग के नोडल अधिकारी हैं। आप वैकल्पिक मीडिया के साथ समाज तथा रेलवे से सम्बंधित जागरूकता फैलाने का कार्य रेडियो स्पोट्स, क्वीकीस, एसएमएस अभियान इत्यादि करते हैं। इसके साथ ही आप विशिष्ट अतिथियों के कार्यक्रम प्रबंधन के भी प्रभारी हैं। आप विरासत के संकलन एवं संरक्षण के साथ पुस्तकों की डिज़ाइनिंग, ब्रोशर, पोस्टर, स्टीकर, बैनर आदि की छपाई का कार्य भी देखते हैं।

जे. के. जयंत

जनसम्पर्क अधिकारी/अहमदाबाद

079-2204591

आप अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट तथा भावनगर मंडल के मीडिया सम्बंधी कार्यों को देखते हैं। आप प्रेस, एजेन्सियों, टेलीविजन तथा ऑल इंडिया रेडियो के साथ मधुर सम्बंध रखते हैं।

प्रदीप शर्मा

जनसम्पर्क अधिकारी/इंदौर

0731-2529121

आप रतलाम मंडल में मीडिया सम्बंधी कार्यों का निर्वाह करते हैं। आप प्रेस, एजेन्सियों, टेलीविजन तथा ऑल इंडिया रेडियो के साथ मधुर सम्बंध रखते हैं।




 

टेबल ऑफ़ प्रेसड़ेंस


 




Source : पश्चिम रेलवे CMS Team Last Reviewed on: 16-08-2011  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.