पश्चिम रेलवे भारतीय रेल प्रणाली का एक महत्वपूर्ण भाग है और यह गुजरात का लगभग संपूर्ण क्षेत्र तथा मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों सहित भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई को अपनी सेवाएं देती है । पश्चिम रेलवे ट देश के पश्चिमी क्षेत्रों के औद्योगिक, वित्तीय और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करती है ।
पश्चिम रेलवे के मुख्य आंकड़े
मंडलों की संख्या: छह
सेवित राज्य: महाराष्ट्र,गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान
कर्मचारियों कीसंख्या :1लाख से अधिक
रुट किमी
बडी लाइन - 4147 किमी
मीटर लाइन - 1412 किमी
छोटी लाइन - 622 किमी
कुल - 6181 किमी
ट्रेनें कीसंख्या
मेल /एक्सप्रेस : 334
पैसेंजर/शटल: 405
कुल : 739
उपनगरीय ट्रेनें
12डिब्बा :1116
9डिब्बा :120
15डिब्बा : 14
कुल : 1250
प्रारंभिक यात्री
उपनगरीय : 33.91लाख प्रतिदिन
गैर उपनगरीय: 9.60 लाख प्रतिदिन
कुल : 43.51 लाख प्रतिदिन
कम्प्यूटरीकृत आरक्षणकेन्द्र : 120 (पोस्ट ऑफिसपर 23 सहित)
अनारक्षित टिकटप्रणाली सह पैसेंजर आरक्षण प्रणाली : 93
कम्प्यूटरीकृतअनारक्षित टिकटलोकेशन: 255 स्टेशन
प्रारंभिक आमदनी- (2011-12 )
यात्री : रु.2984.70 करोड
अन्य कोचिंग : रु 255.00करोड
माल : रु 7047.93 करोड
विविध : रु 305.10 करोड
कुल : रु 10592.73 करोड
पश्चिम रेलवेको मुंबई सेदो तथा अहमदाबाद से एक इस प्रकार कुल 3 राजधानी ट्रेन तथा एक शताब्दी ट्रेन चलाने का गौरव प्राप्त है । इस तरह यह देश के पश्चिमी छोर को भूमि के शेष भाग से भी जोडता है। पश्चिम रेलवे प्रतिदिन 709 मेल/एक्सप्रेसऔर पैसेंजर एवं 1250 उपनगरीय ट्रेन चलातीहै ।
